EBOOK ENGLISH

Present Continuous Tense in hindi | Examples & Formula

Present Continuous Tense :- वर्तमान में जब कोई कार्य चल रहा होता है यानि अभी कोई कार्य चल रहा है या हो रहा है तो Present Continuous tense का प्रयोग किया जाएगा।

पहचान – यदि किसी बाक्य के साथ ‘ रहा है, रही है, रहे है, रहा हूँ, रही हूँ ’ आता है। आजकल, अभी, हाल फिलहाल, इन दिनों, बर्तमान मे जेसे शब्द आये। या फिर आने बाले समय में हो रहा होगा- to express an action that is planned for the future (today, tomorrow, this week, next Monday, next month) तो इसको Present Continuous Tense से बनायेंगे ।

 

Structure: Subject + is/am/are + Verb1 + ing + Object.

Example-

He is going to market. – वह बाजार जा रहा है।
I am watching movie. – मै मूवी देख रहा हूँ।
It is raining. – बारिश हो रही है।
Radha and Puja are studying. – राधा और पूजा पढ़ाई कर रही हैं।
Ram is visiting his friend this week. – राम इस सप्ताह अपने दोस्त से मिलने जा रहे हैं।
Rakhi is singing a song tonight. – राखी आज रात एक गाना गा रही है।

Note: यदि Subject First Person Singular Number- I तो Am, Third Person Singular Number- He, She, It, Noun singular तो Is और बाकी You, We, They, Noun Plural के साथ Are का प्रयोग किया जाता है।

 

Negative: अभी कार्य नहीं चल रहा हें बताने के लिए Helping Verb के साथ Not लगाकर Present Continuous का Negative Sentence बनायेंगे ।

Structure: Subject + is/am/are + not + Verb1 + ing + Object.

Example-

I am not learning English. – मैं अंग्रेजी नहीं सीख रहा हूं।
They are not playing. – वे नहीं खेल रहे हैं।
You are not listening to me. – तुम मेरी बात नहीं सुन रहे हो।

Interrogative: बर्तमान मे कार्यो जारी हे इसके related कोई भी साबाल हो जेसे- तुम पढ़ाई कहाँ कर रेहे हो, केसे कर रेहे हो, कब से कर रेहे हो, क्या तुम पढ़ाई कर रेहे हो…. इसतरह से । तो Helping Verb अर्थात is/am/are को Subject के आगे लायेंगे और प्रश्नबाचक शब्द (I.W) को सबसे पहले लिखकर Interrogative Sentence बनायेंगे ।

Structure: Is/Am/Are + Subject + Verb1 + ing + Object?

Or

I.W + is/am/are + Subject + Verb1 + ing + Object?

Example

Is she singing a song? – क्या वह गाना गा रही है?
What are you doing? – तुम क्या कर रहे हो?
When are we taking first step to English speaking? – हम अंग्रेजी बोलने का पहला कदम कब उठा रहे हैं?

Interro-Negative: Is/Am/Are के साथ Not को Contraction कोर के Interrogative-Negative Sentence बनाया जाता है । (जेसे- Is not- isn’t, Am not- amn’t, Are not- aren’t)

Structure: Is/Am/Are + Subject + not + Verb1 + ing + Object?

OR

I.W + is/am/are + Subject + not + Verb + ing + Object?

Example-

Why are they not going home tonight? – वे आज रात घर क्यों नहीं जा रहे हैं?

Are you not preparing for your examination? – क्या आप अपनी परीक्षा की तैयारी नहीं कर रहे हैं?

Is he not playing? – क्या वह नहीं खेल रहा है?

 

Note- कुछ शब्द ऐसें हें जो Present Continuous Tense की तरह होने के बाद भी Present Indefinite Tense के नियम के अनुसार बनाया जाता है। जेसे- Love, Feel, Hope, Think, hate, fear, believe, See, Recognize, notice, seem…. इन शब्दों के साथ ing जोग नही किया जाता।।

Example- में नदी देख रहा हूँ।– यहाँ पोर (I am seeing the river.) ना होकोर I see the river. होगा।

I am hoping ना हो कोर– I hope. और I am loving you. ना होकोर- I love you. होगा।)

 

Exercise:-

1-आप नाश्ता क्यों नहीं कर रहे हैं?
2-मैं एयरपोर्ट की तलाश कर रहा हूं।
3-आप जल्दी से क्यों नहीं आ रहे हैं?
4-मैं अपना काम बहुत अच्छे से कर रहा हूं।
5-अभी आप क्या कर रहे हैं?
6-मैं अकेला नहीं जा रहा हूं।
7-वह कहाँ जा रहा है?
8-कया आप खाना पका रहे हो?
9-वह क्या पका रही है?
10-हम हॉकी नहीं खेल रहे हैं।
11-क्या आप आज जा रहे हैं?
12-मैं नहीं पी रहा हूं।
13-आप कॉल क्यों नहीं कर रहे हैं?
14-तुम अच्छे लग रहे हो।
15-मैं फिर से अपना काम नहीं ले रहा हूं।
16-वह एक पत्र लिख रही है।
17-क्या यह ठीक से काम कर रहा है?
18-मैं गिटार नहीं बजा रहा हूं।
19-हम पिकनिक पर जा रहे हैं।
20-मैं आपके बारे में सोच रहा हूँ।
21-आप फास्ट फूड क्यों खा रहे हैं?
22-क्या आप बाजार जा रहे हैं?
23-हम नहीं आ रहे हैं।
24-अर्जुन अंग्रेजी पढ़ा रहा है।
25-आप अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।
26-मुझे अपने मित्र का इंतज़ार है।
27-वह काम ठीक से कर रही है।
28-क्या वह पार्टी में जा रही है?
29-हम बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।
30-वह आज कॉलेज नहीं जा रही है।
31-वह अपने अध्ययन पर ध्यान क्यों नहीं दे रही है?
32-क्या मैं तुम्हें परेशान कर रहा हूँ?
33-आप मेरी बात क्यों नहीं सुन रहे हैं?
34-आप वह नौकरी क्यों छोड़ रहे हैं?
35-अब तुम कहाँ रह रहे हो?
36-वे रात का खाना खा रहे हैं।
37-वह नाच रही है।
38-बच्चे अब क्यों नहीं सो रहे हैं?
39-हम अपना समय बर्बाद नहीं कर रहे हैं।
40-क्या वह शर्ट नहीं खरीद रहा है?
41-अमित पूजा को डांट रहा है।
42-वे बच्चे पढ़ाई नहीं कर रहे हैं।
43-वह क्या देख रही है?
44-मैं यह किसके लिए कर रहा हूं?
45-क्या आप आराम कर रहे हैं?
46-बताओ तुम क्यों रो रहे हो?
47-आप मुझे क्यों परेशान कर रहे हैं?
48-वह कहाँ से आ रही है?
49-वे आपस में झगड़ रहे हैं।
50-आप अंग्रेजी क्यों नहीं सीख रहे हैं?
51-क्या वह अंग्रेजी नहीं बोल रहा है?
52-वहाँ क्या हो रहा है?
53-कौन तुम्हें उसके पास जाने से रोक रहा है?
54-कुत्ते क्यों भौंक रहे हैं?

Answer-

1-Why are you not eating breakfast?
2-I’m looking for the airport.
3-Why aren’t you coming soon?
4-I am doing my job very well.
5-What are you doing now?
6-I am not going alone.
7-Where is he going?
8-Are you cooking?
9-What is she cooking?
10-We are not playing hockey.
11-Are you leaving today?
12-I am not drinking.
13-Why aren’t you making a call?
14-You are looking good.
15-I am not taking my job again.
16-She is writing a letter.
17-Is it working properly?
18-I am not playing getter.
19-We are going to picnic.
20-I am thinking about you.
21-Why are you having fast food?
22-Are you going to the market?
23-We are not coming.
24-Arjun is teaching English.
25-You are wasting your time.
26-I am waiting for my friend.
27-She is doing the work properly.
28-Is she going to the party?
29-We are doing a very good job.
30-She is not going to college today.
31-Why isn’t she focusing on her study?
32-Am I irritating you?
33-Why are you not listening me?
34-Why are you leaving that Job?
35-Where are you living now?
36-They are eating dinner.
37-She is dancing.

38-Why are children not sleeping now?
39-We are not wasting our time.
40-Is he not buying a shirt?
41-Amit is scolding puja.
42-Those kids are not studying.
43-What is she watching?
44-For whom am I doing this?
45-Are you taking rest?
46-Tell me why you are crying?
47-Why are you disturbing me?
48-From where is she coming?
49-They are quarrelling with one another.
50-Why are you not learning English?
51-Is he not speaking English?
52-What is happening over there?
53-Who is preventing you from going to him?
54-Why are the dogs barking?

Tense in hindi

Types of Tenses:-

3 प्रकार के Tense होते हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं:-

  1. Present Tense
  2. Past Tense
  3. Future Tense

और इन सभी Tense के 4 प्रकार हैं :-

Present Tense

  1. Present Indefinite Tense
  2. Present Continuous Tense
  3. Present Prefect Tense
  4. Present Prefect Continuous Tense

Past Tense

  1. Past Indefinite Tense
  2. Past Continuous Tense
  3. Past Perfect Tense
  4. Past Perfect Continuous Tense

Future Tense

  1. Future Indefinite Tense
  2. Future Continuous Tense
  3. Future Perfect Tense
  4. Future Perfect Continuous Tense

About the author

admin

Leave a Comment